लाइव न्यूज़ :

पेट में मरोड़ और दस्त का घरेलू उपाय, पतले दस्त, पेट दर्द, पेट की ऐंठन का इलाज, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: March 3, 2023 15:22 IST

Open in App
1 / 6
मेथी पाचन के लिए फायदेमंद होती है और इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब होती है इसलिए ये पेट की मरोड़ में फायदेमंद होती है। इसके लिए एक कटोरी में दही लेकर उसमे मेथी के दानों को पीसकर अच्छी तरह मिला लें। स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक भी डाल सकते हैं। इस दही का सेवन करने से पेट की मरोड़ में लाभ मिलेगा।
2 / 6
मूली का प्रयोग मूली भी पेट में मरोड़ उठने पर फायदेमंद होती है। इसके लिए मूली को अच्छी तरह धुलकर छील लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों पर थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक डालें और काली मिर्च छिड़क लें। इसे खाने से थोड़ी देर में ही पेट दर्द से आराम मिलेगा।
3 / 6
इस समस्या से बचने के लिए जरुरी है की प्रयाप्त मात्रा में पानी पीते रहे। इसके इलावा नींबू पानी और ओआरएस का घोल पिने से भी डायरिया में राहत मिलती है। शरीर में पानी की कमी पूरा करने और दस्त से छुटकारा पाने के लिए ये जानना भी जरुरी है की दस्त लगने पर क्या करे और क्या खाये।
4 / 6
पेट दर्द में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे पेट जल्दी ठीक होता है। केला केले में मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटै‍शियम की उच्च मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप काले नमक के साथ केले का सेवन कर सकते हैं।
5 / 6
ईसबगोल न सिर्फ दर्द बल्कि दस्त में भी राहत दिलाता है और ये आंतों की अच्छे से सफाई कर देता है। इसके लिए एक कटोरी दही में दो चम्मच ईसबगोल मिलाकर खाएं या किसी मिठाई को तोड़कर उसमें ईसबगोल मिला लें और खा लें।
6 / 6
अजवाइन पेट की मरोड़ और एसिडिटी को ठीक करती है। इसके सेवन से पेट की लगभग सभी बीमारियों में लाभ मिलता है। पेट में मरोड़ के लिए तवे पर अजवाइन भून लें। इसके बाद आप इसमें सेंधा नमक या काला नमक डालकर तीन ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करें। दिन में दो बार पीने से पेट में मरोड़ एकदम ठीक हो जाएगी।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?