शारीरिक कमजोरी दूर करेंगी ये 6 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल
By संदीप दाहिमा | Updated: March 16, 2022 14:12 IST2022-03-16T14:12:43+5:302022-03-16T14:12:43+5:30

दूध और सोयाबीन दूध पीने से शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। जो हड्डियों और दातों को हमेशा मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। सोयाबीन भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सही से सेवन करने से शरीर कुछ ही दिनों में ताकतवर बन जाता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

मुनक्का भी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है। आप या तो मुनक्के को रात में जमकर अच्छे से खाए या फिर इसे दूध में उबालकर उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आप हेल्दी भी रहेंगे। मुनक्के की जगह अगर आप किशमिश का भी इस्तेमाल करते हैं तो यह भी बहुत फायदा करेगा।

वजन बढ़ाने और बॉडी को बनाने के लिए रोटी में और दाल में घी मिलाकर खाया करें। इसके अलावा शक्कर में घी मिलाकर खाने से भी मोटापा बढ़ता है।

यह चीज टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर पीनट बटर आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

Ashwagandha : यह एक ऐसी जड़ी बूटी है। जो शरीर की सारी कमजोरी को दूर करके पाचनतंत्र को मजबूत बनातीं है। क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो दुबले पतले शरीर को स्वस्थ्य और मोटा करने में काफी मदद करते है।

















