Pics: बच्चों के लिए बेस्ट 5 फ्रूट्स, मोटापे, डायबिटीज से रहेंगे दूर, मिलेगी भरपूर एनर्जी
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 7, 2018 07:48 IST2018-07-07T07:48:30+5:302018-07-07T07:48:30+5:30

बच्चों को जूस पीने पसंद होता है। लेकिन आपको बच्चों को जूस नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि एक गिलास जूस में 5-6 चम्मच शुगर होती है। यह कार्बोहाइड्रेट के मेटाबोलिज्म के लिए खराब है।

हेल्दी योगर्ट चुनने के लिए आपको सामग्री को पढ़ना चाहिए। ऐसे योगर्ट ना लें जो फ्रिज में रखे रहते हैं। दूसरा मीठा योगर्ट लेने की बजाय नैचुरल योगर्ट लें।

अधिकतर पेरेंट्स अपने छोटे बच्चे को शहद चटाना शुरू कर देते हैं। इससे बच्चे को न सिर्फ एलर्जी हो सकती है बल्कि कई बार शहद का बैक्टीरिया बोटुलिज्म नामक गंभीर संक्रामक बीमारी का कारण बन सकता है।

अंगूर में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बच्चों के लिए जरूरी तत्व हैं। लेकिन अंगूर फिसलने वाले होते हैं जो आपके बच्चे के गले में फंस सकते हैं। इसके अलावा अंगूर को पचाना बच्चे के लिए मुश्किल है। इसके बजाय आपको बच्चे को केला खिलाना चाहिए।

बाजार में मिलने वाले सेरेलक के बारे में दावा किया जाता है कि इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं। आपको बता दें कि इनमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। इन्हें बनाने के दौरान इनमें केवल कार्बोहाइड्रेट रहते हैं।















