लाइव न्यूज़ :

इन 9 चीजों को खानें से होगा गठिया, जोड़ों का दर्द और सूजन में फायदा, तस्वीरों को देख जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 06:07 IST

Open in App
1 / 9
जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या बन गई है। इससे सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी पीड़ित हैं। इसका एक बड़ा कारण जोड़ों की चिकनाहट कम होना है। बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के कार्टिलेज घिस जाते हैं और उनमें चिकनाहट कम होने लगती है। इससे आपको गठिया यानी आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रयूमेटाइड अर्थराइटिस, बर्साइटिस, गाउट, स्ट्रेन, मोच और अन्य कई इंजरी हो सकती हैं। डॉक्टर जोड़ों में चिकनाहट कम होने के लिए खानीपेने को भी जिम्मेदार मानते हैं।
2 / 9
डॉक्टर के अनुसार, किसी व्यक्ति का वजन और फिजिकल एक्टिविटी का जोड़ों के स्वास्थ्य में अहम रोल है। ज्यादा वजन होने से सारा भार जोड़ों पर पड़ता है जिससे धीरे-धीरे जोड़ों कार्टिलेज घिस जाते हैं और उनमें चिकनाहट कम होने लगती है। इसलिए आपको जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया से बचने के लिए वजन कंट्रोल रखना चाहिए।
3 / 9
लो इम्पैक्ट एक्सरसाइज से भी जोड़ो में मजबूती आती है। इसलिए आपको जोड़ों को लुब्रिकेट, टिश्यू को मजबूत बनाने और दर्द को कम करने के लिए वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और योग आदि का सहारा लेना चाहिए। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको रोजाना कुछ देर धूप लेनी चाहिए। इससे आपको विटामिन डी मिलता है, जिससे आर्थराइटिस के साथ मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद मिलती है।
4 / 9
लहसुन और प्याज: लहसुन और प्याज में भरपूर मात्रा में शक्तिशाली सल्फर यौगिक होता है जो सूजन और दर्द से लड़ता है। जाहिर है यह दोनों चीजें भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ सोडियम का लेवल कम करती हैं। अधिक मात्रा में सोडियम के सेवन से उच्च रक्तचाप का खतरा अधिक होता है।
5 / 9
बादाम: बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और मैंगनीज से भरपूर होते हैं। ओमेगा 3 सूजन को कम करता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर को नुकसान से बचाता है। मैंगनीज ग्लूकोसामाइन को जोड़ों की मरम्मत के रूप में जल्दी और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करता है।
6 / 9
सेब: सेब में भरपूर मात्रा में क्वेरसेटिन होता है, जो कार्टिलेज के एक मुख्य घटक कोलेजन का निर्माण करने में मदद करता है। सेब में त्वचा, कार्टिलेज और हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने की क्षमता होती है।
7 / 9
पपीता: यह फल विटामिन सी, विटामिन ए और एंजाइमों का भंडार है। विटामिन सी गठिया के विकास की संभावना को कम करता है और विटामिन ए क्षति को कम करने के लिए एक और एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है।
8 / 9
जैतून और नारियल का तेल: जैतून का तेल एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड का भंडार है और यह सूजन और दर्द को कम करता है। नारियल तेल में ऐसे ताव होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं और ऊतकों को हाइड्रेट रखते हैं। यह शरीर को नुकसान पहुँचाने वाले वायरस, बैक्टीरिया और कवक से बचाते हैं।
9 / 9
केला और एवोकाडो: केले फाइबर का भंडार हैं। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। केले पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत भी हैं। पोटेशियम को जोड़ों के स्वास्थ्य से जोड़ा गया है। एवोकाडो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी से भी भरा होता है। यह पोटेशियम और ओमेगा फैटी एसिड का एक और अच्छा स्रोत है।
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब