दांत के दर्द का रामबाण इलाज : दांत में लगे काले कीड़े को दो दिन में साफ कर सकती है ये 5 चीजें, दर्द से भी मिलेगी राहत
By उस्मान | Updated: January 4, 2021 08:56 IST2021-01-04T08:51:14+5:302021-01-04T08:56:40+5:30

दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है जिससे बच्चे अधिक परेशान रहते हैं। ध्यान रहे कि दांतों का इलाज भी बहुत मंहगा होता है. हालांकि दांतों में लगा कीड़ा हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं।

दांतों में कीड़ा लगने पर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में नमक और हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को दांतों पर ब्रश के साथ रगड़ें। रोजाना दिन में दो बार ऐसा करने से दांतों के कीड़े बहुत जल्दी साफ हो जाएंगे।

दांतों में कीड़ा लगने पर उसमें काफी तेज दर्द भी होने लगता है। ऐसे में जिस दांत में कीड़ा लगा हो वहां लौंग का तेल लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे दांत का दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा और रोजाना इस तेल का इस्तेमाल करने से कीड़ा भी निकल जाएगा।

फिटकरी के इस्तेमाल से भी दांतों के कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए फिटकरी पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर इससे दांतों को ब्रश करें। इससे दांतों की हर समस्या दूर हो जाएगी।

इसके लिए हींग पाउडर को पानी में डालकर उबालें और गुनगुना होने पर इस पानी से कुल्ला करें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से दांतों के कीड़े नष्ट हो जाएंगे।

कलौंजी के बीजों को कच्चा चबाने से भी दांत के कीड़े मर जाते हैं और दांत साफ हो जाते हैं।















