लाइव न्यूज़ :

मुंह के छालों का इलाज : अपनाएं ये 10 घरेलू उपचार, दर्द से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 17, 2021 07:26 IST

Open in App
1 / 10
इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को सही ढंग से संचालित करता है और पेट की सफाई करता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।
2 / 10
इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा। थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा।
3 / 10
शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा। यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।
4 / 10
मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस से कुल्ले करें। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा लगातार करने से आपको आराम मिलेगा।
5 / 10
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक दर्द से राहत दिला सकते हैं। आपको करना यह होगा कि नारियल तेल को छालों पर लगाना होगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इसे दोहराएं। आराम मिलेगा।
6 / 10
एप्पल साइडर विनेगर मुंह के छालों के इलाज में एक रामबाण घरेलू उपचार माना जाता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाएं। इससे गरारे करें। राहत मिलेगी।
7 / 10
मुंह के छालों से लड़ने में लहसुन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए लहसुन की कली को छील कर उसे छालों पर हल्के हाथ से रगड़ें। इसे 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कुल्ला कर लें।
8 / 10
इससे राहत पाने के लिए आपको ठंडा दूध पीना चाहिए। दूध में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों में होने वाले दर्द और जलन को कम करता है। दूध में मौजूद बायोएक्टिव गुण मुंह की सेहत को बनाए रखते हैं।
9 / 10
इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो मुंह में पैदा होनेवाले कीटाणुओं को खत्म करने की ताकत रखते हैं। इसके लिए आपको नीम के पानी से कुल्ला करना चाहिए। बस आपको नीम के साथ उबले पानी को कुछ देर के लिए मुंह में रखना है और फिर इससे कुल्ले करने है।
10 / 10
घरेलू इलाज में हल्दी एक चमत्कारिक औषधि मानी जाती है। इसे एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में जाना जाता है। बस आपको एक चम्मच हल्दी को गर्म पानी में डालकर 15 से 20 बार कुल्ला करना है। इससे छालों का दर्द मिनटों में दूर हो जाएगा और जल्द से जल्द छाले ठीक हो जाएंगे।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”