लाइव न्यूज़ :

कुत्ता काटने का प्राथमिक उपचार, रेबीज का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Updated: February 9, 2022 15:27 IST

Open in App
1 / 7
कुत्ते के काटने पर कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए अन्यथा आप रेबीज का शिकार हो सकते हैं। रेबीज को हाइड्रोफोबिया भी कहा जाता है। यह पशुओं से फैलने वाला वायरल जूनोटिक इन्फेक्शन है। इससे इनकेफोलाइटिस जैसा उपद्रव होता है, जो निश्चित रूप से चिकित्सा न किए जाने पर घातक होता है।
2 / 7
तुरंत करें ये 3 काम गाजियाबाद स्थित मॉर्डन डॉग क्लिनिक डॉक्टर विक्रम सिंह वर्मा के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले अगर आवश्यक है पीड़ित को तो तुरंत मेडिकल हेल्प दी जाए। अगर खून ज्यादा बह रहा है, तो उसी समय एम्बुलेंस के लिए कॉल करें।
3 / 7
(1) कटे हुए घाव पर भूलकर भी कपड़ा ना बांधे। घाव खुला रखें। (2) घाव वाले हिस्से को साबुन से धोएं। (3) 24 घंटे के अंदर डॉक्टर को दिखाएं और इन्फेक्शन से बचने के लिए पहला इंजेक्शन लगाएं।
4 / 7
सबसे जरूरी बात अगर संभव हो तो पता लगाने की कोशिश करें कि रेबीज वाले कुत्ते ने तो नहीं काटा है। क्योंकि रेबीज वाले कुत्ते के काटने से आप भी रेबीज का शिकार हो सकते हैं।
5 / 7
कुत्तों में रेबीज के लक्षण- जब कुत्ते में छेड़खानी के बिना अपने आप झपटने और काटने की आदत आ जाए। कुत्ता लकड़ी, घास या अन्य वस्तुओं को भी काटने लगता है। अधिक हिंसक होना-घर से भागना और जो भी रास्ते में सामने आए, उसे काटना। कुत्ता फटी सी आवाज में भौंकता है अर्थात् उसकी पहले वाली आवाज बदल जाती है।
6 / 7
अगर आपको रेबीज वाले कुत्ते ने नहीं काटा है, तो डॉक्टर आपके इलाज के लिए इन टीकों की सलाह दे सकता है। मामूली खरोंच के लिए टीका लगवाना सबसे प्रभावी है। अगर कुत्ते ने गहरा काटा है, तो एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन जरूरी है। ज्यादातर मामलों में डॉक्टर टांकें लगाने से बचते हैं, इससे दूसरे अंग प्रभावित हो सकते हैं।
7 / 7
अगर पालतू कुत्ते ने काटा है तो तीन टीके लगाने होते हैं। यानि पहला टीका कुत्ते के काटने के एक दिन बाद, दूसरा तीन दिन बाद और तीसरा सात दिन बाद। अगर आवारा कुत्ते ने काटा है, तो आपको तीसरे टीके के बाद एक हफ्ते के अंतराल में पांच से सात टीके लगवाने होंगे। हल्की खरोंच के मामले में आपको कम से कम तीन टीके लगवाने होंगे।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब