पीले दांतों से मिलेगा छुटकारा, ये 5 चीजें लगाएं दांतों का पीलापन होगा दूर
By संदीप दाहिमा | Updated: December 30, 2021 07:03 IST2021-12-30T07:03:42+5:302021-12-30T07:03:42+5:30

बेकिंग सोडा थोड़ा मोटा और खुरदुरा होता है और यह आपके दांतों पर स्क्रब के रूप में काम करता है। आपको इसका इस्तेमाल नींबू के साथ करना चाहिए। नींबू का रस साइट्रिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग के रूप में कार्य करता है। चूंकि बेकिंग सोडा नेचर में एल्कलाइन है, यही वजह है कि इन दोनों चीजों को एक साथ इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और वो सफेद बनते हैं।

एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसका मोटा पेस्ट बनाने के लिए नींबू का रस मिक्स करें। अपने ब्रश के साथ अपने दांतों पर इस पेस्ट को लगाएं और इसे एक मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छी तरह कुल्ला करें।

स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। एेसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत चमकने लगेंगे या फिर रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम होता है जो दांतों की मजबूती और चमक बनाए रखता है।

नींबू के कुदरती ब्लीचिंग के गुण दांतों पर भी असर दिखाते हैं। पीले दांतों के लिए नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़ा जा सकता है। नींबू के साथ नमक मिलाकर दांतों की मसाज भी कर सकते है। ऐसा दो हफ्तों तक रोजाना करने से दांत चमकने लगेंगे।

नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना आयुर्वेदिक तरीका है। एक चम्मच में नारियल तेल लेकर इसे मुंह व दांतों में लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

दांत सफेद बनाने और बैक्टीरिया खत्म करने के लाजवाब गुण पाए जाते हैं। रोजाना नीम की दातून से दांत साफ करें।

















