काले अंडरआर्म्स को गोरा करने के उपाय, ये 5 चीजें लगाने से अंडरआर्म्स का कालापन होगा दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2022 14:48 IST2022-02-28T14:37:16+5:302022-02-28T14:48:36+5:30

Next

दूध में फैटी ऐसिड और विटमिन होता है। ये हमारी स्किन में निखार लाता है। हर दिन नहाने से पहले 10 मिनट के लिए दूध की कुछ बूंदें अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। कुछ दिनों बाद ही अंडरआर्म्स का रंग हल्का होने लगेगा।

सेब को पीसकर आप अपने अंडर आर्म्स पर लगा सकते हैं। इससे आपके अंडरआर्म्स के दाग और पसीने की बदबू दूर होती है। सेब में मौजूद AHA होता है जो अंडरआर्म्स को काले होने से बचाते हैं और बैक्टीरिया और जर्म्स को मारता है।

अपने रेग्युलर बॉडी लोशन में से भी चुटकी भर आप केसर को मिलाकर उसे 15-20 मिनट तर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसके बाद इसे गीले कपड़े से पोंछ लें। ऐसा रोजाना तौर पर करें।

शहद और नींबू के रस को बराबर मात्रा में ले। इसे मिलाकर 10 मिनट तक अपने अंडर आर्म्स पर लगाएं। अब 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धुल लें। ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर होता है साथ आपकी पसीने की बदबू भी दूर होती है।

खीरे को काटकर उसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाने से भी उसका कालेपन दूर होता है। खीरा काटकर उसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। ऐसा हर दिन करने से कुछ दिनों बाद इसमें फर्क महसूस होने लगेगा।