गर्मी में लूज मोशन के घरेलू उपाय, अपनाएं ये आसान उपाय, गर्मी से होने वाली बीमारियों से होगा बचाव
By संदीप दाहिमा | Updated: April 16, 2022 13:21 IST2022-04-16T13:17:04+5:302022-04-16T13:21:52+5:30

इस समस्या से बचने के लिए जरुरी है की प्रयाप्त मात्रा में पानी पीते रहे। इसके इलावा नींबू पानी और ओआरएस का घोल पिने से भी डायरिया में राहत मिलती है। शरीर में पानी की कमी पूरा करने और दस्त से छुटकारा पाने के लिए ये जानना भी जरुरी है की दस्त लगने पर क्या करे और क्या खाये।

केले में मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की उच्च मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप काले नमक के साथ केले का सेवन कर सकते हैं।

दस्त के घरेलू उपाय में नारियल पानी के फायदे देखे गऐ हैं। दरअसल, दस्त के कारण शरीर में ग्लूकोज और पानी की कमी हो जाती है और नारियल पानी इस कमी को पूरा करने का काम करता है। नारियल पानी को ग्लूकोज इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यृशन के रूप में हल्के दस्त को दूर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट में संक्रमण फैलाने वाले और दस्त का कारण बनने वाले एस्चेरिचिया कोलाई नामक बैक्टीरिया से लड़ने का काम भी कर सकते हैं। दस्त का और उसके दस्त के दौरान हाेने वाले पेट दर्द का इलाज करने के लिए मेथी के बीजों का सहारा ले सकते हैं।

चार छोटी इलायची चार कप पानी में डाल कर पकाए। पानी जब तीन कप रह जाए तब इसे ठंडा होने के लिए रख दे। दिन में हर चार घंटे के बाद एक कप पानी पिए। छोटी इलायची लूज मोशन का इलाज करने में काफी फायदेमंद है।

पांच ग्राम जीरा और पांच ग्राम सौंफ लेकर बारीक पीस ले और इसका चूर्ण बना ले। 1 गिलास पानी के साथ 1 चम्मच चूर्ण ले। इस घरेलू नुस्खे से लूज मोशन से जल्दी निजात मिलती है।

















