लाइव न्यूज़ :

खर्राटे बंद करने का घरेलू इलाज : अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय और पाएं इस समस्या से छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: August 3, 2021 20:15 IST

Open in App
1 / 8
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच शहद का मिला दीजिए। आपको ये मिश्रण रोजाना रात में सोने से पहले पीना हैं। ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क महसूस होने लगेगा।
2 / 8
बढ़ता वजन भी खर्राटों का कारण बन सकता है। ऐसे में आप डाइट में जैतून का तेल इस्तेमाल करके वजन नियंत्रण को बढ़ावा देकर खर्राटों की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। हालांकि यह सीधे तौर पर खर्राटों से राहत नहीं दिलाता है।
3 / 8
लहसुन का इस्तेमाल खर्राटे आने का इलाज भी लहसुन की मदद से किया जा सकता है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सिंड्रोम के लक्षण जैसे खर्राटों से निजात पाने के लिए लहसुन का उपयोग किया जा सकता है। खर्राटे का देसी इलाज करने के लिए रोजाना सोने से पहले या शाम को एक लहसुन की कली, घी में रोस्ट करके चबाई जा सकती है।
4 / 8
इलायची, श्वसन तंत्र को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिलेगी।
5 / 8
पुदीने में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो गले और नासाछिद्रों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर उससे गरारे कर लें। इस उपाय को कुछ दिन तक करते रहें।
6 / 8
खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से आपको काफी फायदे नजर आएंगे।
7 / 8
दूध कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। रात को सोने से पहले कम से कम एक कप दूध अवश्य पिएं। इससे खर्राटे आने बंद हो सकते हैं। इसके अलावा दूध पीने से नींद भी बेहतर आती है।
8 / 8
एक ग्लास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटे पहले पिएं। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते हैं। इससे सांस लेने में आसानी रहती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब