चिकनपॉक्स का घरेलू उपचार, शरीर पर दाने होने पर करें ये काम, चेचक से मिलेगा आराम
By संदीप दाहिमा | Updated: April 6, 2022 19:19 IST2022-04-06T19:08:56+5:302022-04-06T19:19:29+5:30

नींबू में विटामिन सी के साथ इसका नेचर अम्लीय होता है जो स्किन से आसानी से दाग निकाल देता है। इसके लिए नींबू का रस कॉटन में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं और थोड़ा देर बाद साफ पानी से धो लें।

शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके द्वारा भी चेचक के दागों को हटाया जा सकता है। इसके लिए शहद दाग में लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम 3-4 बार ऐसा करें।

चेचक को ठीक करने में घरेलू उपचार यानि आयुर्वेदिक उपाय भी कारगर साबित होते हैं। इसके लिए ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर दानों पर लगाने खुजली और दर्द से राहत मिलती है।

चेचक के दाग धीरे-धीरे खुद ठीक हो जाते हैं। अगर आप इनसे जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो आपको किसी बेहतर डॉक्टर से इसकी दवा की राय लेनी चाहिए। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ घरेलू उपायों के जरिये भी दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है।

















