सुबह उठते ही पेट साफ नहीं होना, कब्ज और गैस की समस्या, अपनाएं ये आसन 6 घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: August 26, 2022 06:49 IST2022-08-26T06:49:08+5:302022-08-26T06:49:08+5:30

Next

पेट साफ नहीं होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित होते हैं। खराब खान-पान और जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारण हैं। जाहिर है सुबह के समय पेट साफ नहीं से पूरा दिन खराब हो सकता है। ऐसे लोग जिन्हें मल त्याग में परेशानी होती है, उन्हें इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।

सुबह उठकर आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने का प्रयास करने से आपके मल त्याग को आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

कब्ज की समस्या से बचने के लिए आपको अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके लिए आपको फल, ड्राई फ्रूट, अनाज और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके मल में बल्क जोड़ते हैं, जो मल को आगे बढ़ने के लिए आंतों को उत्तेजित करते हैं।

कुछ लोगों को मल के दौरान जलन की भी समस्या होती है। इससे बचने के लिए आपको मादक पेय पदार्थ, कैफीनयुक्त पेय, जैसे चाय, कॉफी और सोडा, फैट वाली चीजों और मसालेदार खाद्य पदार्थों का कम सेवन करना चाहिए।

कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

कब्ज के इलाज के लिए पपीता भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। दिन में एक बार पपीते का सेवन कब्ज दूर करता है। पका हुआ अमरूद भी इतना ही फायदेमंद हो सकता है।

अंजीर भी कब्ज से निजात दिलाता है। अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। हफ्ते भर तक ऐसा किया जाए तो कब्ज में राहत मिलती है। कब्ज की समस्या है तो मौसमी फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाना चाहिए।