लाइव न्यूज़ :

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 8 चीजें, बॉडी बनेगी मस्कुलर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 15, 2019 07:14 IST

Open in App
1 / 8
अंडा बॉडी, मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी बॉडी बनाने के लिए बहुत ही जरुरी है।
2 / 8
दूध में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को काफी मजबूत बनाते है। इसलिए जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते है उन्हें रोजाना आधे से एक लीटर दूध जरूर पीना चाहिए।
3 / 8
प्रतिदिन 3 से 4 अखरोट खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। और बॉडी मसल्स तेजी से बढ़ने लगेगी। अखरोट का रोजाना सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है।
4 / 8
सुबह खाली पेट दूध के साथ बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं।
5 / 8
कॉटेज पनीर एक प्रकार का पनीर है जिसमें बहुत काम मात्रा में फैट और कैलोरी होती है। इसके अलावा यह कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम, विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2) और विभिन्न अन्य पोषक तत्वों से भी भरा होता है।
6 / 8
ब्रोकोली एक ऐसी स्वस्थ सब्जी है, जो विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम से भरी हुई है। ब्रोकोली विभिन्न बायोएक्टिव पोषक तत्वों का भी भंडार है, जो कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।
7 / 8
ग्रीक योगर्ट, जिसे स्ट्रेनड योगर्ट भी कहा जाता है, दही का प्रकार है। यह स्वादिष्ट होता है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नॉन-फैट ग्रीक योगर्ट में 48% प्रोटीन होता है।
8 / 8
अक्सर सभी घरों में पाया जाता है। रोजाना एक चम्मच घी एक गिलास दूध में मिलाकर पीने से आपके शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। और शरीर की मसल्स तेजी से बढ़ने लगती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब