Health Benefits Of Sunlight: रोजाना सेकें महज इतनी देर धूप, बीमारी छू तक नहीं सकेगी
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 25, 2020 10:01 IST2020-12-25T09:50:58+5:302020-12-25T10:01:52+5:30

आजकल लोगों में विटामिन डी की कमी नजर आने लगी हैं। शहरों में बिजी शेड्यूल के चलते लोगों को धूप सेकना नसीब नहीं हो पाता और इसके साथ शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है।

धूप से हड्डियां मजबूत होती है। शरीर के लिए आवश्यक 90 फीसदी विटामिन डी हमें धूप से मिल सकता है, जो हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। धूप से ऑस्टियोपोरोसिस होने का चांस कम हो जाता है।

डॉक्टर इस बात की सलाह देते हैं कि कम से कम 10 मिनट की धूप शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन कोई लोगों के लिए इतना भी वक्त निकालना असंभव हो जाता है। इस लेख में हम आपको महज 10 मिनट की धूप के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे, जिसके बारे में आपको शायद ना मालूम हो।

सूर्यप्रकाश और बीएमआई के बीच गहरा संबंध है। धूप से मेटाबोलिज्म में सुधार आता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।

धूप सेंकने से शरीर में मेलाटोलिनन नामक हार्मोन बनने लगता है, जिससे अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

धूप से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें हमारे इम्यून सिस्टम की हाइपर एक्टिविटी को कम करती है।

धूप से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो सर्दी-जुकाम, खासी-बुखार जैसी बीमारियों से बचाता है। धूप रोकने से दिमाग स्वस्थ रहता है।

नियमित रूप से कुछ समय निकालकर धूप में बैठने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट डिसीज का भी रिस्क कम हो जाता है।

धूप में थोड़ी देर बैठने से शरीर बैक्टीरिया मुक्त हो जाता है। इससे पिंपल्स, एक्ने और स्किन इंफेक्शन की समस्या भी दूर होती है।

10 मिनट की धूप से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। सूप सेंकने से रक्त में रेड ब्लड सेल्स और व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है।

















