लाइव न्यूज़ :

बीपी, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद है करेला, जानें चौंकाने वाले फायदे

By संदीप दाहिमा | Updated: November 7, 2021 07:07 IST

Open in App
1 / 7
करेला एक ऐसी सब्जी है जिसमें ब्लड शुगर लेवल कम करने की क्षमता होती है। यही वजह है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है। डायबिटीज को लेकर किये गए अध्ययन से पता चला है कि रोजाना 2,000 मिलीग्राम कड़वे करेला का रस पीने से ब्लड शुगर कम हो सकता है। इतना ही नहीं यह इंसुलिन हार्मोन को भी बढ़ाने में सहायक है।
2 / 7
शोध बताते हैं कि करेला में कैंसर से लड़ने वाले कुछ यौगिक होते हैं। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला कि करेला का रस कोलन, फेफड़े और नासोफरीनक्स की कैंसर कोशिकाओं को मारने में प्रभावी था। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, करेला का रस कैंसर सेल खत्म करने और स्तन कैंसर की कोशिकाओं के विकास और प्रसार को रोकने में सक्षम था।
3 / 7
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपकी धमनियों में फैटी प्लेक जैम सकता है, जिससे आपके दिल को रक्त पंप करने के लिए म्हणत लगती है और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। कई जानवरों के अध्ययन में पाया गया कि करेला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके समग्र हृदय स्वास्थ्य का समर्थन कर सकता है। इसके रस के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल में कमी आती है।
4 / 7
लिवर की सफाई के लिए यह बेहतर विकल्प है। करेला का जूस से आपके लिवर की सफाई कर सकता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट एक्टिविटी से लिवर के एंजायम को मजबूत करता है। साथ ही करेले के जूस को पीने से ब्लैडर की फंक्शनिंग भी मजबूत होती है।
5 / 7
अगर आपको उम्र को मात देनी है तो आपको करेला खाना शुरू कर देना चाहिए। करेला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जिससे एजिंग की प्रोसेस कम होती है। लेकिन ध्यान रहे कि आपको फ्राइड करेला नहीं खाना है।
6 / 7
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से करेला ब्लड में से सभी अशुद्धियां और टॉक्सिंस को निकालने में असरकारक होता है जिसकी वजह से आपकी स्किन चमकने लगती है।
7 / 7
करेला वायरस और बैक्टीरिया से लड़कर आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह एलर्जी और अपच की परेशानी को मिटाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारी से शरीर को बचाने में मदद करते हैं। वहीं करेला फ्री रेडिकल के डैमेज को भी रोकता है जिससे कई प्रकार के कैंसर की भी रोकथाम होती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब