लाइव न्यूज़ :

दाल में बस ये चीजें मिलाएं और इन 10 रोगों से राहत पायें!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2019 08:04 IST

Open in App
1 / 9
देसी घी विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई का भंडार है, यह सभी पोषक तत्व हार्मोन निर्माण और संतुलन के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा घी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटैशियम जैसे भी कई पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, घी शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे आपको इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। शिखा के अनुसार, रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का देसी घी और मिश्री मिलाकर पीने से शारीरिक और मानसिक कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा आप अपनी दाल, सब्जी या रोटी पर घी लगाकर खा सकते हैं। चलिए जानते हैं नियमित रूप से घी के सेवन से आपको और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
2 / 9
1) दिल को रखता है स्वस्थ: रोजाना घी के सेवन से खून और आंतों में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है जिससे हार्ट अटैक होने की संभावनाएं कम हो जाती है। इसमें मौजूद कैलशियम, फास्फोरस, मिनिरल, पोटैशियम जैसे तत्व दिल को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखता है।
3 / 9
2) ब्लड फ्लो में होता है सुधार: सर्दियों में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से ब्लड फ्लो कम हो जाता है। घी आपके शरीर में रक्त के संचालन को मजबूत करता है क्योंकि इसमें विटामिंस मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है।
4 / 9
3) पाचन क्रिया को रखता है दुरुस्त: घी शरीर में एसिड के स्तर को बढ़ाता है जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती हैं और शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को यह गलाकर विटामिन में तब्दील करने का काम करता है।
5 / 9
4) स्किन पर लाता है ग्लो: यह त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन को निखारने और चमकदार बनाने में मददगार साबित होता है।
6 / 9
5) हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक: इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों से संबंधित विकारों को दूर करता है। घी का सेवन करने से कब्ज के अलावा पेट की हर तरह की समस्या ठीक हो जाती है।
7 / 9
6) वजन कम करने में मददगार: देसी घी शरीर में जमा फैट को बर्न करता है और इसे विटामिन में बदलता है। इस प्रक्रिया के दौरान आपका खाना जल्दी पच जाता है और आपका मेटॉलिज्म मजबूत होता है। घी बॉडी में एनर्जी लेवल को भी मेंटेन रखता है।
8 / 9
7) जोड़ों के दर्द का करता है नाश: देसी घी खाने से जोड़ भी मजबूत होते हैं और बढ़ती उम्र में भी जोड़ों का दर्द नहीं सताता। आयुर्वेद के अनुसार, इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करते हैं, जिससे जोड़ मजबूत होते हैं।
9 / 9
8) कैंसर लड़ने में सहायक: घी खाने के स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में भी सहायक है। इसमें लिनोलिक एसिड होता है जो कैंसर की गांठ को बढ़ाने से रोकने में मददगार है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब