लाइव न्यूज़ :

मोटापे, गठिया और कोलेस्ट्राल से हैं परेशान तो घर बैठे इस घरेलू उपचार से पाएं आराम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2018 07:43 IST

Open in App
1 / 7
जौ (Barley) प्राचीन काल से कृषि किये जाने वाले अनाजों में से एक है। इसका उपयोग प्राचीन काल से धार्मिक संस्कारों में होता रहा है। वेदों द्वारा यज्ञ की आहुति के रूप में जौ को स्वीकारा गया है। जौ को भूनकर, पीसकर, उस आटे में थोड़ा-सा नमक और पानी मिलाने पर सत्तू बनता है। इससे डायबिटीज, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल आदि समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है। जौ में एमिनो एसिड, फाइबर, बीटा ग्लूकोज, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि रोजाना जौ का पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
2 / 7
1) ब्लड शुगर लेवल होता है कंट्रोल: रोजाना सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से शुगर लेबल को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको रोजाना जौ का पानी पीना चाहिए।
3 / 7
2) गठिया से बचाने में सहायक: सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या आम है। गठिया रोगियों के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इससे गठिया की समस्या और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
4 / 7
3) दिल को रखता है स्वस्थ : सर्दियों में दिल से जुड़ी समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं। जौ के पानी का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखता है।
5 / 7
4) पाचन क्रिया रखता है दुरुस्त: जौ के पानी में अच्छी मात्रा में बीटा और ग्लूकेन पाया जाता है जो हमारे शरीर की आंतों को साफ करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
6 / 7
5) वजन कम करने में सहायक: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कल सुबह से ही जौ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से वजन कम करने के लिए इसे प्रभावी माना जाता है।
7 / 7
ऊपर बताए गए रोगों से बचने या राहत पाने के लिए आप वैकल्पिक तौर पर जौ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर जौ का पानी पीने के बाद भी आपको कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब