लाइव न्यूज़ :

वायरल फ्लू, सर्दी खांसी, गले की खराश का इलाज, खाएं ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Updated: January 10, 2022 14:35 IST

Open in App
1 / 6
तुलसी और अदरक का काढ़ा - आप 10-12 तुलसी के पत्ते, 2-3 काली मिर्च और एक टुकड़ा अदरक का लेकर इसे पीस लें। अब इसे दो कप पानी में उबालें। जब उबलकर पानी 1 कप रह जाए तो इसे छानकर एक चम्मच शहद मिलाकर पियें। यह काढ़ा सर्दी, खांसी के लिए अद्भुत है।
2 / 6
दालचीनी और शहद का काढ़ा बनाने का तरीका - दो कप पानी में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर उबालें जब पानी 1 कप रह जाए तो एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह कफ को ढीला करता है और कफ को बाहर निकालता है।
3 / 6
गिलोय का काढ़ा बनाने का तरीका - दो कप पानी में गिलोय का लगभग आधा चम्मच पीस लें और उबालें यह काढ़ा पाचन तंत्र को ठीक रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह फ्लू के लक्षण से भी लड़ता है। इसका नियमित सेवन करने से आप कई तरह के संक्रमण से भी बच सकते हैं।
4 / 6
नमक के पानी के गरारे - नमक का पानी और बेकिंग सोडा भी सर्दी, खांसी और बलगम को निकालने में मददगार होता है। यदि आप दिन में दो-तीन बार नमक के पानी के गरारे या बेकिंग सोडा मिलाकर गरारे करते हैं तो इससे छाती में जमा बलगम, खांसी, गले में खराश जैसी समस्या दूर होती है।
5 / 6
लहसुन को अपने एन्टीवायरस गुणों के लिए जाना जाता है जो इसके औषधीय मूल्यों को बढ़ाते हैं। इससे ऐसे इन्फेक्शन को रोकने में हेल्‍प मिलती है जो संभावित रूप से अस्‍थमा का कारण बन सकते हैं। आप लहसुन की कली को सीधे खा सकते हैं या फिर बाजार में उपलब्ध कैप्सूल के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
6 / 6
अजवायन पत्ती में वे सभी विटामिन होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी के लिए लाभकारी हैं और हेल्‍थ को बढ़ाने में मददगार हैं। अजवायन पत्ती में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं तथा इसमें लंग्‍स की सफाई करने वाले ऐसे अन्य तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो अस्‍थमा एवं खांसी जैसे रोगों के उपचार में हेल्‍प करते हैं।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार