लाइव न्यूज़ :

गले के इंफेक्शन से आराम पाने के 8 घरेलू उपाय, दर्द और गले की खराश से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: December 18, 2021 08:18 IST

Open in App
1 / 8
गले के इंफेक्शन की समस्या दूर करने के लिए शहद और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप आधा चम्मच शहद में काली मिर्च पाउडर मिला लें और इसका सेवन करें।
2 / 8
हल्दी का दूध गले के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए एक अद्भुत घरेलू उपाय है। यह गले में खराश, सर्दी और यहां तक कि खांसी का इलाज करने के लिए भी असरदार है। यह सूजन और दर्द से भी राहत दिला सकता है। आयुर्वेद की दुनिया में यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।
3 / 8
सेब का सिरका आपके गले के इंफेक्शन को दूर करने मददगार होता है। गर्म पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालें और फिर इससे गरारा करें। इससे गला साफ हो जाता है और इंफेक्शन को दूरने में फायदेमंद होता है।
4 / 8
4-5 अंजीर को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। पानी आधा रह जाए तो छानकर गर्म-गर्म ही पिएं। यह प्रयोग दिन में दो बार करने से निश्चित ही आराम मिलता है। अंजीर गले में खराश के घरेलू उपाय में उपयोग की जाती है।
5 / 8
गले के इंफेक्शन को दूर करने में काढ़ा काफी मददगार है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। यह गले के इंफेक्शन को भी दूर करता है।
6 / 8
गरारा यानी गार्गल गले के दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी और एक चुटकी सेंधा नमक डालकर गरारा करें। यह गले की सिकाई कर उसे आराम दिलाता है और दर्द और ख़राश में राहत देता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो इंफेक्शन को खत्म करते हैं।
7 / 8
अदरक वैसे तो हर मौसम में स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा बढ़ जाता है। गले का इंफेक्शन दूर करने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए। चाहें तो आप इसकी चाय या फिर खाने के साथ सेवन कर सकते हैं।
8 / 8
शरीर मे पानी की पूर्ति करने के लिए हर्बल चाय सबसे बेहतरीन है। दिन भर में अलग-अलग तरह की हर्बल चाय अपनी डाइट में शामिल करें। जिंजर टी, लेमन टी, तुलसी की चाय इत्यादि लेते रहें। यह आपके गले को आराम पहुंचाएगा और पानी की कमी भी नही होने देगा।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”