लाइव न्यूज़ :

शारीरिक कमजोरी होगी दूर, खाना शुरू कर दें ये 8 चीजें, थकान और कमजोरी से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2022 18:12 IST

Open in App
1 / 7
केला कमजोर शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। कहते हैं कि दोपहर के खाने के थोड़ी देर बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर मजबूत होता है, हालांकि केला सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
2 / 7
ताकत के लिए आंवला एक बहुत बड़ा चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ जरूर खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो शारीरिक कमजोरी छूमंतर हो जाएगी।
3 / 7
दुबले- पतले हैं तो आपको यह मोटे- ताजे बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आलू दुनिया की सबसे ज्यादा खाने के लिए उगाई जाने वाली सब्जी है। आलू में विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा आलू में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक भी मौजूद होता है। आलू से हमें कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च प्राप्त होता है जिसका कुछ हिस्सा फाइबर की तरह काम करता है।
4 / 7
फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक पीना चाहिए। आपको बता दें कि बादाम प्रोटीन और कैलोरी का बेहतर स्रोत है।
5 / 7
बेशक कई लोग ओट्स को वजन कम करने के लिए खाते हैं लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसमें कुछ दूसरी हेल्दी चीजें मिक्स करनी चाहिए। यानीं आप एक कटोरी ओट्स में बादाम का दूध, तीन अंडों का सफेद हिस्सा और एक अंडे की जर्दी डालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है।
6 / 7
एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
7 / 7
वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह नाश्ते में नियमित रूप से पराठे खाने चाहिए। आप गेहूं, बाजरा या ज्वार का पराठा बना सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां जरूर मिलाएं। ध्यान रहे कि पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब