लाइव न्यूज़ :

नाखूनों के पास खाल छिलने का इलाज : तेज दर्द, जलन और इन्फेक्शन से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: August 5, 2021 07:12 IST

Open in App
1 / 7
हैंगनेल नाखून की जड़ के पास त्वचा का एक टुकड़ा होता है जो दांतेदार और फटा हुआ दिखाई देता है। आमतौर पर यह हाथ की उंगलियों पर दिखाई देते हैं, पैर की उंगलियों पर नहीं। ध्यान रहे कि यह नाखूनों का संक्रमण नहीं होता है। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनकी त्वचा शुष्क होती है। बैक्टीरिया या फंगस के संपर्क में आने पर हैंगनाइल संक्रमित हो सकता है। इसके लक्षणों में प्रभावित हिस्से में लाली, सूजन, कम या तेज दर्द, बेचैनी या मवाद से भरा छाला होना शामिल हैं। हम आपको हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिससे आपकी ये प्रॉब्लम दूर हो जाएगी और फिर दोबारा नही होगी।
2 / 7
हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के उपाय - हैंगनेल की प्रॉब्लम हो जाने पर हर रोज ऑलिव आयल को गर्म करके नाखूनों और इसके आसपास की मसाज करने से कुछ ही समय में ये समस्या दूर हो जाती है।
3 / 7
कुछ दिनों तक एलोवेरा से नाखूनों की मसाज करें, एलोवेरा नाखूनों और इसके आसपास की स्किन सॉफ्ट और खूबसूरत बनती है और हैंगनेल की समस्या दूर हो जाती है।
4 / 7
संक्रमित हिस्से को दिन में एक या दो बार 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएं। इसके बाद हैंगनेल को नेलकटर से काट लें। हैंगनल के खुरदुरे किनारे को हटा देने से संक्रमण और कम हो सकता है। ध्यान रहे कि इसे बिल्कुल जड़ से न काटें।
5 / 7
हैंगनेल को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से पर विटामिन ई तेल या क्रीम रगड़ें। कुछ दिनों के लिए संक्रमित हैंगनेल पर एक सामयिक एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग करें। क्रीम लगाने के बाद उस पर एक पट्टी बांध लें।
6 / 7
हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल भी काफी गुणकारी है। इसके लिए आपको रोजाना तेल को गर्म करके अपने नाखूनों के ऊपर मसाज करनी है। रोजाना इस्तेमाल से जल्द ही हैंगनेल की समस्या खत्म हो जाती है।
7 / 7
हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बदाम तेल में नींबू के रस को मिलाकर इसमें रोजाना कुछ देर अपने नाखूनों को डुबो कर रखें। ऐसा करने से जल्द ही हैंगनेल की समस्या से छुटकारा मिलता है, और नाखून खूबसूरत दिखने लगते हैं।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब