डैंड्रफ का रामबाण इलाज : रूसी और बालों के झड़ने से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: January 3, 2022 04:57 PM2022-01-03T16:57:36+5:302022-01-03T17:03:45+5:30

Next

हेयर वॉश कर लें। इसके बाद स्कैल्प पर एप्पल सिडार विनेगर लगाएं। केवल 2 से 3 मिनट लगा रहने दें और फिर बालों में पानी डाल लें। अब बाल सूखने दें और इसके बाद बालों की जड़ों और पूरे बालों में नीम का तेल लगाएं। जितनी देर चाहें लगा रहने दें अजुर फिर दोबारा से हेयर वॉश कर लें।

नीम के इस्तेमाल से नीम शैम्पू बनाएं। इसके लिए अपने रोजाना के शैम्पू में आधी चम्मच नीम का तेल मिलाएं। बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और इस्तेमाल करें।

बालों में सिर्फ नीम का तेल इस्तेमाल करना हर किसी को सूट नहीं करता और इससे स्मेल भी बहुत आती है। तो आप नीम के तेल में अन्य खुशबूदार तेल को मिलाकर लगाएं। यह भी असर करेगा।

हफ्ते में कम से कम 2 बार नीम का तेल जड़ों और बालों में लगाएं। चाहें तो इसमें नारियल का तेल मिला लें, दुगना असर होगा। कम से कम 2 घंटे लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

नीम के तेल में ऑलिव ऑइल मिलाएं और इसे स्कैल्प और जड़ों में लगाएं। केवल 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

नीम, टी-ट्री और तुलसी के पत्तों के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस तेल को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर अच्छी तरह लगा लें। यह एक असरदार हेयर केयर रेमेडी है।

रोजमेरी, टी-ट्री और नीम के तेल को एक जैस्ज़ी मात्रा में एक बोतल में मिला लें और इस तेल को रेगुलाल्री इस्तेमाल करें। इसे अच्छी तरह जड़ों और बालों में लगाएं। इस तेल के इस्तेमाल से डैंड्रफ यकीनन साफ हो जाएगा।