सोने नहीं देते मच्छर? ये 5 चीजें दिलाएंगी मच्छरों से छुटकारा, घर से भाग जाएंगे मच्छर
By संदीप दाहिमा | Updated: April 5, 2022 06:40 IST2022-04-05T06:40:31+5:302022-04-05T06:40:31+5:30

मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम आती हैं। लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं तो नीचे दिए नेचुरल उपाय आपके काम आ सकते हैं।

मच्छरों से छुटकारा पाने का यह एक बेहतर उपाय है। इसके लिए आपको खिड़की पर तुलसी के पौधे का गमला रखना चाहिए। तुलसी में ऐसे गुण होते हैं, जो मच्छरों को बढ़ने से रोकते हैं।

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके स्मेल के कारण मच्छर दूर भागते हैं। आप नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल तेल मिलाकर शरीर के खुले हुए हिस्सों पर लगा सकते हैं।

आप नींबू के रस में नीलगिरी का तेल मिलाकर खुले हुए हिस्सों में लगा सकते हैं। इन दोनों में एक्टिव कंपाउंड सिनेमाोल होता है। यह तत्व मच्छरों से राहत दिलाता है।

यह आपको आसानी से मिल सकता है। यह मच्छरों के लिए प्रभावी उपाय है। मच्छरों को भागने के लिए आप इसे कमरे में जला सकते हैं।

बेशक कई लोगों को लहसुन के महक अच्छी नहीं लगती है लेकिन मच्छरों से राहत पाने का यह बढ़िया तरीका है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियां क्रश कर लें और उन्हें उबाल लें। इस पाने से रूम में स्प्रे करें।

















