लाइव न्यूज़ :

जोड़ों के दर्द का इलाज : बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 उपाय, जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: October 18, 2021 12:31 IST

Open in App
1 / 6
कैल्शियम और विटामिन डी - विटामिन डी के जरिए जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में इसकी कमी होने पर जोड़ों में अधिक चोट लगने का खतरा होता है। कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह आपको ठीक ही नहीं करेगा, बल्कि यह सूजन को भी कम कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है।
2 / 6
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लेने से आपको इस तरह के दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनका आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं जिसमें मछली, जैतून का तेल, फल, सब्जियां और रोज टी शामिल है। इनमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट कोशिका की क्षति से बचाने में मदद कर सकता है।
3 / 6
जाहिर है, जब आपको घुटने में दर्द होता है, तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति की तरह कूद और दौड़ नहीं सकते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सभी शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। आपको बता दें कि एक लंबी सैर आपको फिट रहने बने रहने में मदद सकती है। आम तौर पर डॉक्टर कुछ विशेष अभ्यास करने की सलाह देते हैं जो आपके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि आपके लिए किस तरह के व्यायाम बेहतर हैं।
4 / 6
गर्म और ठंडी सिकाई - पुराने दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी तरह की सिकाई करने से पहले सावधानी जरूरी है। कुछ स्थितियां हैं जहां आपके शरीर को गर्म करने के लिए मना किया जाता है जिसमें गर्म पानी से नहाना और मालिश शामिल है। यही बात ठंडी सिकाई के लिए भी लागू है। इसके अलावा यदि ठंड का मौसम है या हवा चल रही है, तो गर्म कपड़े पहनना न भूलें।
5 / 6
कभी-कभी जोड़ों के दर्द वाले व्यक्ति का निदान करना बहुत मुश्किल होता है। आपको बता दें कि सभी तरह का जोड़ों का दर्द आर्थराइटिस नहीं होता है/ हालांकि इनके कई लक्षण समान हैं। यदि आपके किसी एक जोड़ में दर्द है, तो आपको एक रुमेटोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। केवल एक पेशेवर गठिया विशेषज्ञ लक्षणों को बेहतर तरीके से समझ सकता है।
6 / 6
यदि आपको पुराना जोड़ों का दर्द है, तो इन सावधानियों पर जरूर गौर करें। इसके अलावा किसी भी तरह का घरेलू उपाय अपनाने से पहले सीधे अपने चिकित्सक के पास जाएं और खतरनाक परिणामों से बचने के लिए उचित जांच कराएं।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब