लाइव न्यूज़ :

बवासीर, खून की कमी का घरेलू का इलाज, खाएं ये 5 चीजें, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2022 06:38 IST

Open in App
1 / 5
किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। किशमिश में मुख्य रूप से जिंक, कैल्शियम, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह किशमिश खाने से कब्ज और बवासीर से बचने, खून की कमी दूर करने, ठंकान और शारीरिक कमजोरी से बचने में मदद मिल सकती है।
2 / 5
बादाम प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। ऐसा माना जाता है कि कच्चे बादाम की तुलना में भीगे बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका कारण यह है कि रातभर भिगोने के बाद छिलकों में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा बादाम के छिलके में टैनीन होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।
3 / 5
अमरूद की तरह उसके पत्ते भी सेहत का भंडार हैं। कुछ लोगो के दांत काफी कमजोर होते हैं जिनसे उन्हें खाने पीने में बहुत ही तकलीफ होता है ऐसे में यदि आप सिर्फ दो पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाते हैं तो इससे आपके दांत काफी मजबूत होते हैं और कुछ भी आप आसानी से खा पी सकते हैं। यदि आपका पेट अक्सर साफ नही होता है और आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप रोज सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।
4 / 5
पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भुने हुए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही इससे शरीर भी सेहतमंद बनता है। ये शारीरिक कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।
5 / 5
बासी मुंह गुड़ और गर्म पानी का सेवन किया जाए तो शरीर में काफी शक्‍ति आती है। इसके अलावा और भी कई फायदे मिलते हैं। गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है जिससे नया खून बनता है और दिल की बीमारी दूर हमेशा के लिये दूर रहती है। अगर आपको दिनभर थकान का अनुभव होता है तो आप सुबह गुड़ जरूर खाएं। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही शुगर भी नहीं बढ़ता।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब