लाइव न्यूज़ :

इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर, डॉक्टर के पास पड़ सकता है जाना

By संदीप दाहिमा | Updated: March 8, 2022 06:37 IST

Open in App
1 / 6
पपीता ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो हमेशा डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही इसका सेवन करें।
2 / 6
पपीते का सेवन ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए जो लोग ब्लड प्रेशर की दवाई ले रहे हैं, उन्हें पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए। उनके लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है।
3 / 6
पपीता विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लेकिन एक अध्ययन से सामने आया है कि विटामिन सी के अत्यधिक सेवन से किडनी में पथरी की समस्या पैदा हो सकती है।
4 / 6
प्रेगनेंसी के दौरान पपीते के सेवन को लेकर कंफ्यूजन है कुछ लोग मानते हैं कि इसके सेवन करना चाहिए और कुछ इससे सहमत नहीं है। एक्सपर्ट मानते हैं कि पका पपीता खाया जा सकता है लेकिन कच्चे पपीते से बचना चाहिए। कच्चे पपीते में लाटेकस और पापेन की मात्रा अधिक होती है। यह तत्व यह गर्भाशय के संकुचन को प्रभावित कर सकता है जिससे लेबर जल्दी हो सकता है। यह भ्रूण को सहारा देने वाली महत्वपूर्ण झिल्लियों को भी कमजोर कर सकता है।
5 / 6
पपीता सेंसटिव स्किन वाले लोगों में गंभीर एलर्जी का कारण बन सकता है। पपीता में लेटेक्स होता है जो स्किन के लिए खतरनाक है। पपीते का रस और पपीते के बीज के सेवन से बचना चाहिए हालांकि इसके पत्तों के सेवन से पेट में जलन हो सकती है।
6 / 6
यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, अगर आप खून को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो आपको गलती से भी पपीता नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से ब्लीडिंग और चोट लगने की की संभावना बढ़ सकती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब