दांत के कीड़े का इलाज, पायरिया से भी मिलेगा छुटकारा, ये हैं 7 आसान टिप्स

By संदीप दाहिमा | Updated: February 10, 2022 06:16 IST2022-02-10T06:16:12+5:302022-02-10T06:16:12+5:30

Next

चूना और फिटकरी किसी भी एक बर्तन में एक एक चुटकी चूना और फिटकरी में पानी की बूंदे मिलाकर उसको पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को उस दांत पर लगाए जहां पर कीड़ा लगा है। फिर दो या तीन मिनट के बाद खुद ही कीड़ा आपके मुंह से लार के रूप में निकल जाएगा।

आयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग। दांतों में कीड़ों की समस्या है तो दो लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें। अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें।

लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

दांतों के कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।

पायरिया - हल्दी एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में यह पायरिया की समस्या से आराम दिलाने में फायदेमंद होती है। हल्दी में कुछ बूंदें पानी की मिलाकर मसाज करने से मसूड़ों का दर्द, सूजन और खून निकलने की परेशानी दूर होती है। ‌

पायरिया की समस्या को कम करने में अमरूद के पत्ते बेहद लाभकारी होते हैं। यह मसूड़ों में सूजन, दर्द व खून निकलने की परेशानी से छुटकारा दिलाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। इसकी पत्तियों का रस निकाल कर मसूड़ों पर कॉटन की मदद से लगाएं। इसे करीब 5 मिनट तक मुंह में रखने के बाद गुनगुने पानी से कुल्‍ला करें। दिन में 2 बार इस उपाय को करने से पायरिया की परेशानी जड़ से खत्म होने में मदद मिलती है।