लाइव न्यूज़ :

चोट ,कटने ,जलने के निशान हटाने के घरेलू उपाय, पुराने से पुराने दाग धब्बों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 3, 2022 17:23 IST

Open in App
1 / 5
आलू का रस- आलू में त्वचा को ब्लीच करने के तत्व होते हैं। यानी त्वचा का नेचुरल रंग कितना ही डार्क क्यों ना हो, इसके नियमित इस्तेमाल से वह धीरे धीरे हल्का पड़ने लगता है। जली हुई त्वचा पर आलू का रस रगड़ें, कुछ ही दिनों में यह निशान हल्का होने लगेगा। अगर अचानक किसी चीज से हाथ जल जाए तो उसी समय उसपर आलू का रस लगाएं, इससे जले का निशान बनेगा ही नहीं।
2 / 5
जले-कटे के निशान पर अगर रोजाना फ्रेश एलोवेरा जेल लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में ये निशान तकरीबन गायब हो जाते हैं। अगर चोट लगने के बाद अधिक जलन हो रही हो तो उसी समय उसपर एलोवेरा जेल लगा लेना चाहिए। यह ठंडक भी देता है और इसके लगाने के बाद निशान छूटने के संभावना भी कम हो जाती है।
3 / 5
स्किन को टोंड करना हो तो केले के छिलके का इस्तेमाल करना चाहिए। केले का छिलका स्किन पर रगड़ने से यह स्किन को एक जैसा बना देते है। अगर त्वचा परा कोई दाग, धब्बा या गहरा निशान हो तो यह उसे स्किन से मिलाकर एक जैसा बना देता है। कुछ दिनों बाद आप जान नहीं पाएंगे कि वह मार्क स्किन के किस जगह पर मौजूद था।
4 / 5
प्याज के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्किन पर किसी भी तरह के इन्फेक्शन और दाग-धब्बे को मिटाने का काम करता है। अगर स्किन जल जाए या फिर चोट लगने के बाद जख्म का निशान छूट जाए तो उसपर प्याज का रस लगाएं, 10 मिनट के लिए रगड़ें और फिर ऐसे ही छोड़ दें। लगातार 1 हफ्ते इस प्रयोग को दोहराने से निशान तकरीबन गायब हो सकता है।
5 / 5
केवल रूप निखारने के ही नहीं, गहरे मार्क्स को कम करने में भी मदगार है हल्दी। हल्दी में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे जले या कटे हुए निशान पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह सबसे असरदार उपाय है जो आपको 3 से 4 दिनों के भीतर ही रिजल्ट दे सकता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेस्किन केयरमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब