हड्डियों को कमजोर बना देंगी ये 5 बुरी आदतें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये काम
By संदीप दाहिमा | Updated: March 9, 2022 12:59 IST2022-03-09T12:46:13+5:302022-03-09T12:59:35+5:30

खाने-पीने से जुड़ी कुछ आदतें हड्डियों को समय से पहले कमजोर बना देती हैं। आपको पता होना चाहिए कि स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाई ऑक्साइड और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है। अधिक मात्रा में खाया गया चॉकलेट भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

विटामिन डी की कमी भी भी एक मुख्य वजह है जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं स्वस्थ हड्डियों के लिए अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त चीजें खानी चाहिए।

शरीर में प्रोटीन की कमी एक मुख्य वजह है जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में आपको प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

















