लाइव न्यूज़ :

कान के दर्द से परेशान लोग अपनाएं ये 8 आसान उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: August 29, 2020 19:03 IST

Open in App
1 / 8
अगर आपको कान में दर्द है और सहन कर पाना मुश्किल है तो ऑलिव आयल का इस्तेमाल आपको कान दर्द से तुरंत राहत दे सकता है। इसके लिए ऑलिव आयल को हल्का गर्म कर लें। इसकी दो से तीन बूंद कान में डालें या फिर कॉटन की बढ़ की मदद से तेल को कान में लगा लें।
2 / 8
अगर कान दर्द संक्रमण की वजह से है तो लहसुन का इस्तेमाल आपको राहत देगा। लहसुन की एक या दो कली को तिल के तेल में गर्म करें। इसे ठंडा होने दें जब यह तेल ठंडा हो जाए तो इसकी एक या दो बूंद कान में डालिए। ऐसा करने से कान दर्द से राहत मिलेगा।
3 / 8
प्याज एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी घरों में उपलब्ध होती है। इसका एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण कान दर्द से आराम दिलाने में मददगार होता है। प्याज के रस को हल्का गर्म कर लीजिए। इस रस को कान में डालिए।
4 / 8
कान में गर्माहट मिलने पर आराम महसूस होता है, इसके लिए हॉट वाटर बोतल को कपड़े में लपेटकर कान किए आस- पास रखें फायदा होगा।
5 / 8
इन दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। कान दर्द होने पर इन दोनों पतियों का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है। इन दोनों को ही इस्तेमाल करने का तरीका एक ही है। इसके लिए कुछ पतियों को हाथ से मसलकर उसका रस निकाल इसकी एक या दो बूंद कान में डालें। इससे कान दर्द से राहत मिलेगा।
6 / 8
अदरक केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके कई चिकित्सीय लाभ भी हैं। इसमें एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने में मदद कर करते हैं। बस कान के बाहरी हिस्से के आसपास गर्म अदरक का रस लगायें। इसे सीधे कान में डालने से बचें।
7 / 8
दर्द से राहत पाने के लिए आप मसाज भी कर सकते हैं। इसके लिए चबाने वाली मांसपेशियों से शुरू करते हुए धीरे से दबाव डालकर कानों के पीछे, गर्दन को नीचे की ओर ले जाते हुए, और फिर सामने की ओर मालिश करें। इस तरह की मालिश कान के संक्रमण और अतिरिक्त तरल पदार्थ के कारण होने वाले दर्द को शांत करने में मदद कर सकती है, जिससे बेचैनी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
8 / 8
दर्द से राहत के लिए ठंडी और गर्म सिकाई ली जा सकती है। गर्म और ठंडे पैड को 10-10 मिनट के लिए अपने कान पर रखें। इस पद्धति का उपयोग वयस्कों और बच्चों में किया जा सकता है। बच्चों के कानों पर सीधे बर्फ लगाने से बचना चाहिए। हीटिंग पैड की गर्मी को बहुत अधिक नहीं रखना चाहिए।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब