लाइव न्यूज़ :

पेट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय, दस्त और मरोड़ से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: August 30, 2020 06:19 IST

Open in App
1 / 8
दस्त होने पर नजर आने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं, पेट में ऐंठन या दर्द का होना, बार-बार शौचालय जाना, आंतों के कार्य प्रणाली का कमजोर होना, अगर वायरस या बैक्टीरिया दस्त का कारण है, तो बुखार, ठंड लगना और खूनी दस्त भी हो सकते हैं।
2 / 8
इस समस्या से बचने के लिए जरुरी है की प्रयाप्त मात्रा में पानी पीते रहे। इसके इलावा नींबू पानी और ओआरएस का घोल पिने से भी डायरिया में राहत मिलती है। शरीर में पानी की कमी पूरा करने और दस्त से छुटकारा पाने के लिए ये जानना भी जरुरी है की दस्त लगने पर क्या करे और क्या खाये।
3 / 8
अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द में राहत देता है। एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
4 / 8
पेट दर्द में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे पेट जल्दी ठीक होता है। साथ ही ये पेट को ठंडा भी रखता है।
5 / 8
केले में मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटै‍शियम की उच्च मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप काले नमक के साथ केले का सेवन कर सकते हैं।
6 / 8
अगर आपको लगातार दस्त हो रहे हों तो एक चम्मच जीरा चबा लें। अमूमन सभी घरों में मिलने वाला ये मसाला दस्त में काफी फायदेमंद है। जीरा चबाकर पानी पी लेने से दस्त बहुत जल्दी रुक जाते हैं।
7 / 8
पांच ग्राम जीरा और पांच ग्राम सौंफ लेकर बारीक पीस ले और इसका चूर्ण बना ले। 1 गिलास पानी के साथ 1 चम्मच चूर्ण ले। इस घरेलू नुस्खे से लूज मोशन से जल्दी निजात मिलती है।
8 / 8
चार छोटी इलायची चार कप पानी में डाल कर पकाए। पानी जब तीन कप रह जाए तब इसे ठंडा होने के लिए रख दे। दिन में हर चार घंटे के बाद एक कप पानी पिए। छोटी इलायची लूज मोशन का इलाज करने में काफी फायदेमंद है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब