लाइव न्यूज़ :

बादाम से सस्ती ये चीज खाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी पावर, खून की कमी जैसे रोगों से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: December 22, 2021 13:26 IST

Open in App
1 / 10
बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि एक चीज ऐसी भी है जो उससे अधिक फायदेमंद है और वो चीज है मूंगफली। बताया जाता है कि अगर मूंगफली को रातभर पानी में भिगोकर इसका सेवन किया जाए, तो उससे बादाम से ज्यादा फायदा मिल सकता है। मूंगफली में प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में कई असंतृप्त फैटी एसिड, लेसिथिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
2 / 10
मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं जो मूंगफली को पानी में भिगोने से ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसमें मौजूद बॉयोचानिन-ए दो गुना और जेनिस्टइन चार गुना बढ़ जाता है, जिससे आपके शरीर में भीतरी साफ-सफाई सुचारु और नियमित रुप से होती रहती है।
3 / 10
रोजाना कुछ मात्रा में मूंगफली का सेवन करना बच्चों के साथ साथ बडो के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। शाकाहारी भी मूंगफली खा कर अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते है।
4 / 10
रोजाना मूंगफली का सेवन करने से आपके मसल्स को बहुत फायदे होते हैं। इससे बच्चों में मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर अंदर से मजबूत बनता है।
5 / 10
यह एक ऐसा फूड है, जो जिसे भिगोकर खाने से आपका हृदय भी स्वस्थ बना रहेगा। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है और हार्ट से सम्बंधित समस्याओं से बचाता है।
6 / 10
सर्दियों में अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या हो जाती है। यदि आपको भी ऐसी कोई समस्या रहती है, तो इसके लिए आप मूंगफली को भिगोकर इसका सेवन करें। ध्यान रखें आप इसका सेवन गुड़ के साथ करें।
7 / 10
गर्भवती महिलाओं को रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। यह उनके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है और मां को भी विभिन्न समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।
8 / 10
मूंगफली में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। इसकी वजह यह है कि यह फाइबर और विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है।
9 / 10
मूंगफली के अंदर ओमेगा 6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो कि त्वचा को कोमल और नम बनाए रखता है और इसीलिए अक्सर लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर करते हैं।
10 / 10
मूंगफली के अंदर आयरन मौजूद होता है इसीलिए यदि आप नियमित अंकुरित मूंगफली का सेवन करते हैं तो खून की कमी से दूर रहते हैं।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार