लाइव न्यूज़ :

यौन क्षमता में कभी नहीं आएगी कमी अगर खाएंगे आसानी से मिलने वाली ये 8 चीजें, देखें फोटो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 07:45 IST

Open in App
1 / 9
खराब जीवनशैली और खाने-पीने की गलत आदतों के कारण आजकल बहुत कम उम्र में लोगों को थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका बुरा असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही वजह है कि अधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन, प्रीमेच्योर इजेकुलेशन जैसी यौन समस्याओं का तेजी से शिकार हो रहे हैं। अगर आप रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और रोमांस का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको हर हाल में खाना शुरू कर देना चाहिए।
2 / 9
आंवला को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का भण्डार कहा जाता है। यही वजह है कि यह पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।
3 / 9
सफेद छोले में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह ऐसा यौगिक हैं, जो एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। एस्ट्रोजन सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है और सेंसेशन बढ़ाने में मदद करता है। आप इसका सेवन उबालकर सलाद के रूप में कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए और सी से भरपूर छोले रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं।
4 / 9
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।
5 / 9
ये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।
6 / 9
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन रोज़ करता है तो उसकी हड्डियां चौड़ी होती है और उसकी हड्डियां मजबूत बनती है। उसके दांत मजबूत बनते हैं और उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हर पुरुष को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। हल्दी मिलाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
7 / 9
मछली मैग्नीशियम का भंडार है, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आपको तरबूज के साथ साल्सा का सेवन करना चाहिए। अध्ययन बताते हैं कि तरबूज में वियाग्रा जैसा प्रभाव होता। इसमें कैप्साइसिन एक रसायन होता है, जो रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और मूड-बढ़ाने वाले एंडोर्फिन को बढ़ाता है।
8 / 9
किशमिश का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी।
9 / 9
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार