लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: डायबिटीज के मरीजों को कोरोना संक्रमण का खतरा, डाइट में शामिल करें ये फल, बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: June 26, 2020 06:07 IST

Open in App
1 / 6
इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से डायबिटीज के मरीजों को इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना संकट के साथ गर्मियों का भी मौसम जारी है। हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर घटाने और इंसुलिन बढ़ाने के लिए खा सकते हैं। साथ ही इनके सेवन से वायरस से बचने में भी मदद मिल सकती है।
2 / 6
तरबूज का जीआई 72 है और जीएल 4 है इसलिए जिस व्यक्ति को डायबिटीज है वह मौसमी फल का आनंद ले सकता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी मिलता है। साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है। यह विटामिन और खनिजों का भी भंडार है। यह विटामिन सी दैनिक आवश्यकता का 14-16% हिस्सा पूरा करता है।
3 / 6
स्ट्रॉबेरी का जीआई 41 है और जीएल 3 है। डायबिटीज के मरीजों को विटामिन सी के लिए इस फल का सेवन करना चाहिए। इससे आपको इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने में मदद मिल सकती है। ये फोलेट का एक अच्छा स्रोत भी हैं जो सामान्य ऊतक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। स्ट्रॉबेरी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है और मैंगनीज और पोटैशियम भी प्रदान करती है।
4 / 6
चेरी में जीआई 20 है और जीएल 6 है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति अपने आहार में चेरी को आसानी से शामिल कर सकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। चेरी खाने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।
5 / 6
सेब के फायदे काफी प्रसिद्ध हैं। सेब का जीआई 39 है और जीएल 5 है। यह भी विटामिन सी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, वजन घटाने में मदद करता है, इसमें प्रीबायोटिक प्रभाव होता है और अच्छे आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। ध्यान रहे कि डायबिटीज रोगियों को अधिक मात्रा में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
6 / 6
पल्म का जीआई 40 है और जीएल 2 है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसे आलूबुखारा भी कहते हैं जोकि फाइबर, विटामिन सी, ए और के और मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है। आलूबुखारा प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को भी बढ़ाता है।
टॅग्स :कोरोना वायरसडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्सडायबिटीजहेल्थी फूडकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब