लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेंगू का कहर जारी, 2017 के बाद से सबसे अधिक मामले

By संदीप दाहिमा | Updated: August 1, 2022 16:35 IST

Open in App
1 / 4
दिल्ली में इस साल 30 जुलाई तक डेंगू के लगभग 170 मामले सामने आए हैं, जो 2017 के बाद से इस अवधि के लिए सर्वाधिक हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में डेंगू के कम से कम 26 मामले सामने आए।
2 / 4
एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार शहर में जनवरी में डेंगू के 23, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30 और जून में 32 मामले सामने आए। 25 जुलाई तक कुल 159 मामले सामने आये थे। इस तरह, एक सप्ताह में 10 नये मामले सामने आए।
3 / 4
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 2017 में एक जनवरी से 30 जुलाई के बीच डेंगू के 185 मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल एक जनवरी से 30 जुलाई के बीच डेंगू के 52 मामले सामने आए थे। इससे पहले 2020 में इस अवधि के दौरान 31, जबकि 2019 में 40 और 2018 में 56 मामले सामने आए थे।
4 / 4
एमसीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल डेंगू से किसी की मौत होने का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं, कभी-कभी दिसंबर में भी इसके मामले सामने आते हैं। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के कुल 9,613 मामले सामने आए थे और 23 रोगियों की मौत हुई थी।
टॅग्स :दिल्लीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम