लाइव न्यूज़ :

बुखार का घरेलू इलाज : खाएं ये 8 चीजें बुखार, खांसी और जुकाम से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 10, 2021 15:23 IST

Open in App
1 / 7
तेज बुखार के आम लक्षणों में थकान, पूरे शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान बढ़ना, खांसी, जोड़ो में दर्द, त्वचा के ऊपर रैशेज होना, सर्दी लगना, गले में दर्द, सिर दर्द उल्टी और दस्त का होना शामिल हैं।
2 / 7
मेथी के दानों को एक ग्लास पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह इस पानी को छानकर रख लें। इस पानी का सेवन हर दो घंटे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में करें।
3 / 7
वायरल फीवर में दालचीनी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक का काम करता है। इससे खांसी, जुकाम एवं गले में दर्द जैसे लक्ष्णों में आराम मिलता है। एक कप पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर और दो इलायची डाल लें और इसको पांच मिनट तक उबालकर पियें।
4 / 7
5-7 तुलसी के पत्ते और एक चम्मच लौंग पाउडर को एक लीटर पानी में उबाल कर रख लें। हर दो घंटे के अंतराल में आधा कप की मात्रा में इसको पियें। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
5 / 7
कच्चे लहसुन के टुकड़े खाएं। आप इस पर शहद लगाकर भी खा सकते हें। इसके अलावा लहसुन की दो कलियों को दो चम्मच ऑलिव ऑयल में मिलाकर गर्म कर लें और इससे अपने पैरों के तलों में मसाज करें। फायदा होगा।
6 / 7
हल्दी में कुरकुमिन पाया जाता है जिसमें एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए हल्दी का सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है जिससे शरीर को बुखार को ठीक करने की ताकत मिलती है। इसलिए बुखार को ठीक करने के लिए हल्दी को उपयोगी हर्ब माना जाता है।
7 / 7
अदरक में डाइफोरेटिक गुण होते हैं जो कि पसीना आने को प्रेरित करते हैं। अदरक का सेवन करने से तेजी से पसीना आता है और शरीर का तापमान कम हो जाता है जिससे बुखार को ठीक करने में मदद मिलती है। इसलिए बुखार को ठीक करने में अदरक का सेवन उपयोगी होता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब