लाइव न्यूज़ :

सर्दी, खांसी और बंद नाक से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये 8 घरेलू उपचार

By संदीप दाहिमा | Updated: October 19, 2021 17:54 IST

Open in App
1 / 8
लौंग- इन समस्याओं के लिए लौंग एक बेहतर उपाय है। इसके लिए एक चिमटे की मदद से लौंग को सीधी आग में भून लें। भुनी लौंग हल्की सी फूल जाती है। एक बार में 3-4 भुनी लौंग चबा लीजिए।
2 / 8
सरसों के बीज में सल्फर होता है, जो बलगम के प्रवाह को बढ़ाता है। आपको सरसों का गर्म पानी पीना चाहिए। यह सर्दियों में होने रोगों के लिए कारगर उपाय है।
3 / 8
शहद बलगम निकालता है और यह एंटी-इंफ्लेमेटरी की तरह काम भी करता है। कफ की पतली झिल्ली जो गले में अटकी रहती है जिसके कारण गले में बार-बार खुजली होती है और खांसी आती है।
4 / 8
काली मिर्च यह खांसी का सबसे प्रभावी इलाज है। इसके सेवन ने छाती और गले में जमा कफ बाहर निकलता है और बलगम वाली खांसी व बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है।
5 / 8
हल्दी इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है। ऐसे में इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। आधा कप उबले पानी में चुटकी भर हल्दी, पिसी काली मिर्च डालकर चाय की तरह पियें।
6 / 8
नमक के पानी के गरारे दिन में नियमित अंतराल के बाद नमक के पानी से गरारे करने से बलगम साफ होती है। खांसी होने पर गुनगुने पानी के एक कप में एक चम्‍मच नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर दिन में तीन बार गरारे करें।
7 / 8
इलायची- गले की खाराश से राहत पाने के लिए आपको इलायची के कुछ दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखना चाहिए और सुबह उस पानी से गरारे करने चाहिए।
8 / 8
तुलसी का पत्ता इन रोगों से राहत पाने के लिए अदरक और तुलसी के 5 पत्ते एक गिलास पानी में उबाल लें। इस पानी का दिनभर सेवन करें। यह जुखाम का बहुत ही असरदार इलाज है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार