लाइव न्यूज़ :

Covid Surge in India: 475 नए मामले, कर्नाटक के तीन, छत्तीसगढ़ के दो और असम का एक संक्रमित की मौत, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2024 14:43 IST

Open in App
1 / 7
Covid Surge in India: भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,919 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान छह संक्रमितों की मौत हुई है जिसमें कर्नाटक के तीन, छत्तीसगढ़ के दो और असम का एक रोगी शामिल है।
2 / 7
Covid Surge in India: पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण मामलों में तेजी आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को 841 नए मामले सामने आए जो मई 2021 में दर्ज किए गए उच्चतम मामलों का 0.2 प्रतिशत था।
3 / 7
Covid Surge in India: कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इस संबंध में सूत्रों ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।’’
4 / 7
Covid Surge in India: भारत ने पूर्व में कोविड-19 की तीन लहरें देखी हैं जिसमें अप्रैल-जून 2021 में डेल्टा लहर के दौरान दैनिक नए मामलों और मौतों की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। संक्रमण के चरम पर होने के दौरान सात मई, 2021 को 4,14,188 नए मामले दर्ज किए गए और इस दिन 3,915 संक्रमितों की मौत हुई थी।
5 / 7
Covid Surge in India: वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
6 / 7
Covid Surge in India: स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
7 / 7
Covid Surge in India: मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकेरलकर्नाटकCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम