लाइव न्यूज़ :

भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 5,874 नए मामले, 25 लोगों की मौत

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 30, 2023 15:28 IST

Open in App
1 / 6
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,45,389 पर पहुंच गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 49,015 रह गई है।
2 / 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,533 हो गई है। इनमें वे नौ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
3 / 6
देश में दैनिक संक्रमण दर 3.31 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.25 फीसदी दर्ज की गई है।
4 / 6
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।
5 / 6
भारत में अभी तक कुल 4,43,64,841 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।
6 / 6
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?