लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 6594 नए मामले, 6 मरीजों की मौत, संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत

By संदीप दाहिमा | Updated: June 14, 2022 17:01 IST

Open in App
1 / 5
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,594 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,36,695 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 50,548 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,777 हो गयी है।
2 / 5
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,553 मामलों की वृद्धि हुई है।
3 / 5
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.05 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,61,370 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.35 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
4 / 5
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
5 / 5
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जिन छह लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से दो की मौत असम और एक-एक की मौत गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में हुई।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?