लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 90,707 हुई

By संदीप दाहिमा | Updated: August 26, 2022 15:41 IST

Open in App
1 / 6
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,256 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,89,176 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 90,707 रह गई है।
2 / 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 68 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,556 हो गई। इन 68 मामलों में वे 29 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं।
3 / 6
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 90,707 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,340 मामलों की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.61 प्रतिशत हो गई। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.43 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.02 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अभी तक 88.43 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 4,22,322 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
4 / 6
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र में छह, राजस्थान और दिल्ली में चार-चार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में दो-दो लोग की मौत के मामले सामने आए हैं।
5 / 6
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
6 / 6
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम