लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना लॉकडाउन में मिली छूट में न करें ये 8 गलतियां, हो सकते हैं संक्रमण के शिकार

By संदीप दाहिमा | Updated: June 2, 2020 18:23 IST

Open in App
1 / 8
यह ठीक है कि इस बार के लॉकडाउन में आपको घर से निकलने की छूट है, लेकिन बेवजह घर से बाहर निकलना ठीक नहीं होगा। जरूरी काम रहने पर ही घर से निकलें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। बाजार जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
2 / 8
अधिकतर लोग अपने दोस्तों से मिलकर ड्रिंक्स और स्वादिष्ट भोजन के साथ जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं। घर पर एक पार्टी रखने या बार में दोस्तों के साथ एन्जॉय करने जाने का आइडिया आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस तरह भीड़ में जाने से आपको कोरोना का खतरा हो सकता है। अगर इनमें से किसी एक भी कोरोना हुआ तो यकीनन सभी लोगों में फैल सकता है।
3 / 8
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी आपको मास्क लगाने के आदत को लगातार जारी रखना होगा। कोई यह नहीं कह सकता कि भविष्य में क्या होने वाला है। यदि कोरोना वायरस वापस आ जाता है या कोई और घातक वायरल का प्रकोप होता है, तो आपको घर पर बने फेस मास्क की आवश्यकता हो सकती है।
4 / 8
अगर आप कहीं बाहर जाते हों तो जेब में सैनिटाइजर की छोटी शीशी जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उससे हाथ साफ कर सकें। घर में आप साबुन से हाथ-मुंह धो सकते हैं। बाहर जाने पर उन जगहों से दूर रहें, जहां गंदगी हो या कचरा फैला हो।
5 / 8
हाथों की स्वच्छता का अभ्यास जारी रखें, क्योंकि लॉकडाउन खत्म होने पर जरूरी नहीं है कि कोरोना का प्रकोप खत्म हो जाए। बेशक महामारी समाप्त हो जाए या इसका इलाज, दवा या वैक्सीन क्यों न बन जाए लेकिन आपको हाथ धोने की आदत को नहीं छोड़ना नहीं चाहिए। यह आदत भविष्य में कई अन्य बीमारियों से आपको बचाने और जोखिम को कम करने में मदद करेगी।
6 / 8
अब रेस्तरां और स्ट्रीट फूड जॉयंट्स खोले जाने की छूट मिल गई है, लेकिन फिर भी बेहतर होगा कि बाहर चाट-पकौड़े खाने से परहेज करें। रेस्तरां और होटलों में दिए जाने वाले खाने की शुद्धता पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बाहर जाने पर पानी की बोतल साथ लेकर चलें। अगर पानी साथ नहीं लिया हो तो बोतलबंद मिनरल वॉटर का ही इस्तेमाल करें।
7 / 8
क्वारंटाइन खत्म होने पर भी, वरिष्ठ नागरिको से शारीरिक दूरी बनाए रखें। ऐसा कई अध्ययनों में कहा गया है कि बुजुर्गों को कोरोना वायरस की चपेट में आने का सबसे अधिक खतरा होता है। इसलिए, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए स्वस्थ दूरी बनाए रखना सबसे अच्छा तरीका है।
8 / 8
अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी ट्रेन, मेट्रो, बस वगैरह से कहीं आते-जाते हों तो लोगों से जरूरी दूरी बना कर ही बैठें। वैसे, इन्हें डिसइन्फेक्ट किया जाता है, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए आपको खुद सतर्क रहना होगा। घर वापस लौटने पर अपने कपड़ों को ठीक से धोएं।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब