लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बुखार और खांसी से परेशान रोगी अपनाएं ये देसी उपचार, इम्युनिटी सिस्टम भी बनेगा मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: May 29, 2020 06:22 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना वायरस के साथ-साथ गर्मी का प्रकोप भी जारी है। इस मौसम में ज्यादा ठंडा खाने-पीने से आपको सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रहे कि कोरोना महामारी के दौरान सर्दी-जुकाम होना किसी पाप से कम नहीं है। इसका कारण यह है कि यह कोरोना के लक्षण हैं और आजकल कोई भी व्यक्ति इन लक्षणों वाले लोगों को संदिग्ध नजर से देख रहा है।
2 / 6
आज हम आपको कई तरह का काढ़ा बनाने के बता रहे हैं जो आपको इन तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। काढ़ा आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और होने वाले संक्रमण से बचाता है। काढ़ा को बनाने के लिए आपको अदरक, शहद, तुलसी के पत्ते जैसी चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
3 / 6
आप 10-12 तुलसी के पत्ते, 2-3 काली मिर्च और एक टुकड़ा अदरक का लेकर इसे पीस लें। अब इसे दो कप पानी में उबालें। जब उबलकर पानी 1 कप रह जाए तो इसे छानकर एक चम्मच शहद मिलाकर पियें। यह काढ़ा सर्दी, खांसी के लिए अद्भुत है।
4 / 6
दो कप पानी में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर उबालें जब पानी 1 कप रह जाए तो एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह कफ को ढीला करता है और कफ को बाहर निकालता है।
5 / 6
दो कप पानी में गिलोय का लगभग आधा चम्मच पीस लें और उबालें यह काढ़ा पाचन तंत्र को ठीक रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह फ्लू के लक्षण से भी लड़ता है। इसका नियमित सेवन करने से आप कई तरह के संक्रमण से भी बच सकते हैं।
6 / 6
नमक का पानी और बेकिंग सोडा भी सर्दी, खांसी और बलगम को निकालने में मददगार होता है। यदि आप दिन में दो-तीन बार नमक के पानी के गरारे या बेकिंग सोडा मिलाकर गरारे करते हैं तो इससे छाती में जमा बलगम, खांसी, गले में खराश जैसी समस्या दूर होती है।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब