लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में बैठे-बैठे शरीर में दर्द और जकड़न से परेशान हैं, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: May 22, 2020 06:14 IST

Open in App
1 / 6
लॉकडाउन में घर में बंद रहने और काम करने से अगर आपको एक या एक से ज्यादा मांसपेशियों में अचानक अनचाही जकड़न महसूस हो रही है, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आप कुछ ही देर में शरीर के किसी भी तरह के दर्द और जकड़न से राहत पा सकते हैं।
2 / 6
तेल की मालिश करने से मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण बढ़ता है। जिससे मांसपेशियों को गर्माहट मिलती है। मालिश लैक्टिक एसिड को दूर करता है जबकि तेल मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दर्द से राहत दिलाता है। विभिन्न प्रकार के तेल जैसे पानी लैवेंडर, अदरक और पिपरमिंट का तेल मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मददगार होता है। आप दर्द से राहत पाने के लिए आयुर्वेद में बनी दर्द निवारक तेलों का भी इस्तेमाल कर दर्द से राहत पा सकते हैं।
3 / 6
चेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो आपके मांस पेशियों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार खट्टी चेरी का जूस मांसपेशियों में दर्द से राहत दिलाने में असरकारी होता है। वर्क आउट करने के बाद स्मूदी में डालकर पी सकते हैं।
4 / 6
मांस पेशियों में दर्द से निजात दिलाने में एप्पल साइडर विनेगर मददगार हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पी लें या फिर इसे सीधा प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर में एल्केलाइन गुण होते हैं और यह सूजन रोधी होता है। जिससे मांसपेशियों में दर्द और सूजन कम होती है।
5 / 6
नियमित एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधियों से शरीर को जितना लचीला बनाए रखेंगे। मसल्स उतनी ही अच्छी स्थिति में रहेगी। लंबे समय तक खड़े या बैठे रहने एक ही स्थिति में रहकर किसी काम को करने या किसी भी तरह से मांसपेशियों को आवश्यकता से अधिक थकाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे मांसपेशियों में दर्द होना आम हो जाता है।
6 / 6
दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आप घर में तेल बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 100 ग्राम सरसों का तेल लेना है, अब इसमें 8-10 लहसुन की कली, 5 ग्राम मेथी, 2 ग्राम धतूरे का बीज, चुटकी भर खैनी को डालकर आंच पर चढ़ा दें। जब यह जलकर लाल दिखने लगे तो आच से उतारकर 5 ग्राम ज्वाइन डाल दें और जब यह तेल हल्का गर्म रहे तो इस तेल से मालिश करें। यह तेल मांसपेशियों के दर्द, पूरे शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द आदि से तुरंत राहत दिलाता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार