लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ये मीठे फल खाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी पावर, कोरोना और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: May 15, 2020 06:22 IST

Open in App
1 / 12
तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ एक पोष्टिक फल है। गर्मियों में तरबूज ना केवल आपको ठंडक का एहसास दिलाता है बल्कि कई रोगों से भी बचाता है। तरबूज कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी, ए और बी का बहुत अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम तरबूज में 8.1 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।
2 / 12
तरबूज में विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल होते हैं। यह सभी तत्व इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को अनेक प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
3 / 12
अगर आप वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, तो आपको तरबूज का खूब सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पानी के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर भी होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और आप उल्टी-सीधी चीजें खाने से बच जाते हैं।
4 / 12
तरबूज में कई बायोएक्टिव कम्पाउन्ड जैसे सिट्रुलीन नामक एमिनो एसिड होता है, जो मेटाबॉलाइज़्ड होकर आर्जनीन में बदल जाता है। आर्जनीन का इस्तेमाल नाइट्रिक ऑक्साइड नामक यौगिक के बनने में होता है, जो हृदय के सही तरह से काम करने में अहम् भूमिका निभाता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
5 / 12
तरबूज में ल्यूटीन, लाइकोपेन, बीटा-कैरोटीन, क्रीपटोजैक्थीन होते हैं, जो फ्री-रैडिकल्स से सेलुलर डी।एन।ए। को होने वाले क्षति से बचाकर कैंसर होने के संभावना को कम करने में मदद करता है।
6 / 12
आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम आम में 36.4 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।
7 / 12
आप खाने के शौकीन हैं और मोटापे से भी ग्रस्त हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप आम खाकर अपना वजन घटा सकते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाकर मोटापा कम करते है।
8 / 12
आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि आम खाने से आपको कोलोन कैंसर से बचने में मदद मिलती है।
9 / 12
आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही ये दिल से जुड़े रोगों से बचाता है।
10 / 12
आम एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो ऐज विरोधी है। यह फाइटो केमिकल्स त्वचा निखार में बढ़ी भूमिका निभाता है।
11 / 12
आम खाने से आपके सेक्स ड्राइव को एक नई जान मिलती है। आम में विटामिन ई पाया जाता है जो आपके सेक्स लाइफ के लिए बहुत जरूरी है।
12 / 12
नियमित रूप से आम खाने से आपको कब्ज को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक है तथा कब्ज और एसिडिटी से आप को दूर रखता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार