लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इन 10 चीजों पर कितने दिनों तक चिपका रह सकता है कोरोना, देखें लिस्ट

By संदीप दाहिमा | Updated: April 19, 2020 06:14 IST

Open in App
1 / 10
शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस कपड़े पर पूरा एक दिन रह सकता है। अगर आप बाहर जा रहे है तो घर वापस आने के तुरंत बाद कपड़ों को गर्म पानी से जरूर धोएं।
2 / 10
कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि कोरोना वायरस प्लास्टिक पर कम से कम तीन दिनों तक चिपका रहता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर इस दौरान किसी ने उसे छुआ तो संभव है वो भी इसकी चपेट में आ जाए।
3 / 10
प्लास्टिक की तरह स्टील की वस्तुओं पर भी कोरोना वायरस तीन दिनों तक जीवित रहता है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना कम से कम दो बार स्टील की चीजों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
4 / 10
जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इन्फेक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस लकड़ी की वस्तुओं पर कम से कम चार दिनों का जिंदा रह सकता है। इस बीच इन चीजों के संपर्क में आने से संक्रमित होने का खतरा हो सकता है।
5 / 10
इस अध्ययन के अनुसार, मेटल या धातु पर कोरोना का संक्रमण कम से कम पांच दिनों का चिपका रहता है। इसलिए इन चीजों की रोजाना सफाई करके आप संक्रमित होने से बच सकते हैं।
6 / 10
कांच की वस्तुओं पर कोरोना वायरस का संक्रमण चार दिनों तक रह सकता है। इसलिए आपको बेवजह अपने घर की वस्तुओं को भी छूने से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो रोजाना इन्हें साफ करें।
7 / 10
अध्ययन में आगे बताया गया है कि चीनी मिटटी से बनी वस्तुओं पर कोरोना वायरस कम से कम पांच दिनों तक जीवित रह सकता है। अगर आपके घर में यह चीजें हैं, तो आपको इन्हें रोजाना साफ करना चाहिए।
8 / 10
शोधकर्ताओं के अनुसार, एल्यूमीनियम की चीजों पर कोरोना वायरस कम से कम दो घंटे जिंदा रह सकता है। यहो वजह है कि एक्सपर्ट्स रोजाना इन चीजों की सफाई की सलाह देते हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
9 / 10
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि मौत का यह वायरस एक ठंडे कमरे में किसी प्लास्टिक की सतह पर नौ दिनों तक रह सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स गर्मियों के सीजन में भी ऐसी का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दे रहे हैं।
10 / 10
बहुत से लोग टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि टिश्यू पेपर पर कोरोना वायरस का संक्रमण कम से कम तीन घंटे तक जीवित रह सकता है। इसलिए टिश्यू का इस्तेमाल करते ही इसके सही तरीके से निपटान कर दें।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब