लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रसोई घर में खाना बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, कोरोना संक्रमण से रहेंगे सेफ

By संदीप दाहिमा | Updated: May 13, 2020 16:32 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना का कोई इलाज नहीं है और इससे बचने का तरीका यही है कि आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। कोरोना संक्रमित से दूसरे लोगों में फैलता है। यह खाने की चीजों के जरिये भी फैल सकता है इसलिए खाने-पीने से जुड़ीं कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
2 / 6
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, किचन को साफ रखना बहुत जरूरी है, खासकर कोरोना संकट के दौरान। खाना बनाने या कोई भी वस्तु छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। खाना बनाने से पहले और बाद में किचन की सभी सतहों को अच्छी तरह साफ कर लें। किचन में किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
3 / 6
आपको बता दें कि अधपके खाने में बैक्टीरिया रह सकते हैं जिसे खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। खाने की चीजों को खासकर मीट, अंडे, पोल्ट्री और सी फूड्स को 70 डिग्री सेल्सियस पर धीरे-धीरे उबालकर अच्छे से पकाएं। तापमान चेक करने के लिए आप थर्मामीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पके हुए भोजन को खाने से पहले एक बार फिर से अच्छे से गर्म करें।
4 / 6
खाने की कच्ची चीजों में विशेष रूप से मांस, पोल्ट्री, सी फूड्स में खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं। यह बैक्टीरिया पके हुए खाने में भी जा सकते हैं इसलिए इन्हें अलग-अलग रखना जरूरी है। कच्चे मीट, चिकन या सी फूड्स को अन्य खाद्य पदार्थों से दूर रखें। कच्चे भोजन के लिए सामग्री और बर्तन अलग रखें। कच्चे भोजन में इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड्स और चाकू का इस्तेमाल फिर दूसरा खाना बनाने में ना करें।
5 / 6
कमरे के तापमान पर रखे खाने में सूक्ष्मजीव बहुत तेजी से बढ़ते हैं। 5 डिग्री से कम और 60 डिग्री से ज्यादा तापमान में यह सूक्ष्मजीव पनपने बंद हो जाते हैं हालांकि कुछ खतरनाक कीटाणु 5 डिग्री से भी कम तापमान पर बढ़ते हैं। इसलिए पके हुए खाने को 2 घंटे से अधिक न छोड़ें। पके हुए खाने को उचित तापमान पर फ्रिज में रखें। भोजन परोसने से पहले उसे कम से कम 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर अच्छे से गर्म करें।
6 / 6
पीने और खाने बनाने में हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें। हो सके तो पानी को पीने से पहले उबाल लें। सब्जियों और फलों को अच्छे से धोएं। ताजा और पौष्टिक खाद्य पदार्थों लें। सुरक्षा के लिहाज से पाश्चराइज्ड मिल्क बेहतर होते हैं। एक्सपायरी डेट से आगे के खाने का इस्तेमाल ना करें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार