लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना काल में बुखार के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय, सर दर्द में भी मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: September 12, 2020 17:43 IST

Open in App
1 / 6
आयुर्वेदिक दवा के रूप में सूखी धनिया का इतना बेहतरीन उपयोग किया जा सकता है जो कि आपके सिर दर्द और बुखार का कारगर इलाज साबित होगी। इसके लिए आपको सूखी धनिया का लेप बनाकर लगाना होगा। इससे आपको तत्काल राहत मिलेगी। धनिया को तत्काल पानी में डाल दें, करीब दो मिनट उसे बाहर निकालकर पीस लें और तैयार हुए लेप को माथे पर लगा लें।
2 / 6
कई बार पेट में गैस बढ़ने के कारण सिर दर्द होता है। ऐसे में एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलकर सेवन किया जाए तो तुरंत फायदा होता है। इसमें थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है। इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट किया जाए तो स्थायी फायदा होता है। पेट शांत रहेगा और सिर दर्द भी नहीं होगा।
3 / 6
तुलसी में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते है जो शरीर से वायरस को खत्म कर देती है। इसके इस्तेमाल के लिए बर्तन में एक लीटर पानी, एक चम्मच लौंग का चूर्ण और दस से पंद्रह तुलसी के ताजे पत्ते डाल कर अच्छी तरह से उबालें। जब तक यह आधा न रह जाएं। इस पानी को ठंडा करके हर घंटे में रोगी को पिलाएं।
4 / 6
वायरल बुखार के रोगी के लिए मेथी का पानी भी काफी फायदेमंद होता है। मेथी में वायरल बुखार को रोकने की क्षमता होती है। इसके इस्तेमाल के लिए पानी में मेथी के दानों को भिगो कर रख दें। अगले दिन यह पानी रोगी को घंटे-घंटे बाद पिलाते रहे।
5 / 6
इसे इस्तेमाल करने के लिए एक छोटा चम्मच सफेद नमक और अजवाइन को तब तक भूनें, जब तक इसका रंग न बदल जाएं। अब इसे एक गिलास पानी में मिक्स करें। फिर इसमें नींबू निचोड़ कर दिन में दो या तीन बार पीएं।
6 / 6
सिरदर्द में राहत पाने के लिए अदरक से अच्छे कुछ नहीं है। अदरक के टुकड़ों को पानी में डालकर अच्छे से उबाल ले और फिर उससे भाप लें, लाभ होगा। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर सिर पर लगा लें, सिर दर्द में थोड़ा आराम मिलेगा। सिरदर्द में आइसपैक भी काफी मददगार होती है। माइग्रेन के दर्द में आइसपैक को गर्दन के पीछे रखें, राहत मिलेगी।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत