क्रिसमस पर बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी केक, जानें बनाने की विधि, शरीर के लिए है हेल्दी और पौष्टिक
By संदीप दाहिमा | Updated: December 24, 2020 07:21 IST2020-12-23T19:30:18+5:302020-12-24T07:21:58+5:30

क्रिसमस के मौके पर आप बाजार से केक मंगाने के बजाय घर पर ही केक बना सकते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आप घर पर आसानी से स्ट्रॉबेरी केक बना सकते हैं, हम आपको आज केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री, पांच अंडे, आधा कप मक्खन, आधा कप चीनी, मैदा दो कप, कॉर्नफ्लोर दो चम्मच, हाफ चम्मच स्ट्रॉबेरी एसेस। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, इसके बाद बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर छोड़ दें, इसके बाद इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में पलटकर करीब 350 डिग्री सेल्सियस तक पकने के लिए 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इसके बाद ट्रे को निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें, आप इसके ऊपर क्रीम लगा कर इससे सुंदर बना सकते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

केक के ऊपर स्ट्रॉबेरी काटकर आप इसको सजा लें, क्रीम आप किसी भी कलर की इस्तेमाल कर सकते हैं, अब आपका स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी केक तैयार है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

















